राजनाथ सिंह की सीधी चेतावनी: ब्रह्मोस की जद में पाकिस्तान की हर इंच ज़मीन, कहा- ऑपरेशन सिंदूर तो बस ट्रेलर!

By अंकित सिंह | Oct 18, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि भारत की सैन्य ताकत उस मुकाम पर पहुंच गई है जहां जीत एक आदत बन गई है। लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि जीत अब हमारे लिए कोई मामूली बात नहीं है। जीत हमारी आदत बन गई है।" राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जो हुआ वह तो बस एक ट्रेलर था। लेकिन उस ट्रेलर ने ही पाकिस्तान को यह एहसास करा दिया कि अगर भारत पाकिस्तान को जन्म दे सकता है, तो मुझे इस बारे में और कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है कि वह और क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर एक मिसाइल सिर्फ हमारी रक्षा नहीं करती, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को भी ताक़त दे रही है। मिसाइल के उत्पादन से मिलने वाले टैक्स से, सरकार कई स्कूल बना सकती है, कई हॉस्पिटल खड़े कर सकती है, और ऐसी योजनाएं चला सकती है, जो सीधे आम आदमी की ज़िंदगी को बेहतर करें। यानी ब्रह्मोस सिर्फ हथियार नहीं है, यह हमारे बच्चों के लिए शिक्षा, हमारे परिवारों के लिए स्वास्थ्य देखभाल और पूरे समाज के लिए अवसरका रास्ता भी खोलता है। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा निर्यात में भारत की ऐतिहासिक उड़ान: 25,000 करोड़ का रिकॉर्ड, 2029 तक 50,000 करोड़ छूने का लक्ष्य

रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है, कि आने वाले समय में यह synergy और मज़बूत होगी, और ब्रह्मोस जैसी परियोजनाएं, न सिर्फ हमें दुश्मन पर बढ़त दिलाएंगी, बल्कि हर भारतीय नागरिक के जीवन में नई रोशनी भी लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी उपलब्धियाँ हमें यह विश्वास दिलाती हैं, कि “मेड इन इंडिया” अब सिर्फ़ एक नारा नहीं, बल्कि एक वैश्विक ब्रांड बन चुका है। और यह ब्रांड अब पूरी दुनिया में सम्मान पा रहा है

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 1 June 2026 | The Grand Expansion of West Bengal Power | Surya Chauhan Murder Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Kenya में US नागरिकों के लिए Ebola Center पर बवाल, हजारों युवा सड़कों पर उतरे

Love Horoscope For 1 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 1 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारा