Rajnath Singh जाएंगे मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर, डिफेंस समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

By रितिका कमठान | Jul 09, 2023

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया की यात्रा पर रवाना हुए है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए ये यात्रा की जा रही है। राजनाथ सिंह की ये यात्रा दो दिवसीय होने वाली है। इस यात्रा से पहले रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इस संबंध मे जानकारी भी साझा की है।

इस यात्रा के संबंध में रक्षा मंत्रालय ने भी शनिवार को जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह अपने मलेशियाई समकक्ष दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ व्यापक बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री वाईबी दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मलेशिया उन देशों में से एक है, जो भारत के स्वदेशी तौर पर विकसित तेजस विमान को खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। 

स्वदेश निर्मित तेजस विमान सिंगल इंजन वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जो उच्च खतरे वाले हवाई वातावरण में काम करने में सक्षम है। मंत्रालय ने कहा कि सिंह 10 और 11 जुलाई को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे और उनका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने एवं रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर होगा। इसने एक बयान में कहा, रक्षा मंत्री मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा संबंधों को और मजबूत करने के लिए नयी पहल की संभावना तलाशेंगे। मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रमुख खबरें

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

Yash की फिल्म Toxic Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल

JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने