राजनाथ ने मोदी को बताया सच्चा समाजवादी, कहा- मोदी ने इस बात की चिंता की कि कोई भूखा ना सोए

By अंकित सिंह | Feb 16, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। इन सब के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उत्तर प्रदेश के कानपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल कहने को समाजवादी है, समाजवाद इन्हें छू तक नहीं गया। समाजवादी वो होता है जो आम जनता के भय और भूख का समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि यह काम तो केवल भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की चिंता की कि कोई गरीब भूखा न सोए, इसके लिए उन्होंने 80 करोड़ ग़रीबों को मुफ़्त राशन दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हम आपके भरोसे को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने काह कि पहले यूपी में कट्टा चलता था। अब उत्तर प्रदेश की धरती पर कट्टे नहीं आधुनिक AK 203 और ब्रह्मोस missile बनेंगे। इसके साथ ही देश के रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी है। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का भी काम भी हमारी ही सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों ने कानपुर का कपड़ा उद्योग तबाह किया, चमड़ा उद्योग ख़तरे में डाला। आज हमारी सरकार कानपुर में मेगा लेदर पार्क बना रही है। 

प्रमुख खबरें

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?