मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार एल मुरुगन ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

By सुयश भट्ट | Sep 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्यसभा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामंकन भर दिया है। नामांकन भरने के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई बीजेपी विधायक मौजूद रहे।

आपको बता दें कि नामांकन भरने के बाद राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर एल मुरुगन ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। मुरगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद जो उन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजा। मैं बहुत खुश हूं जिस तरह से मेरा कार्यकर्ताओं ने राजधानी पहुंचने पर स्वागत किया।

नामांकन फॉर्म भरने से पहले राज्य सभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन पार्टी के कार्यालय भी पहुंचे। मुरुगन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री भूपेंद्र सिंह, इंदर सिंह परमार, प्रभुराम चौधरी, समेत कई विधायक पार्टी कार्याय पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:उमा भारती ने अपने वायरल वीडियो पर दी सफाई, ट्वीट कर टैग किया बीजेपी और पीएम मोदी को 

एल मुरुगन के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर एल मुरुगन की अगवानी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग,भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की।

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा