क्या सच में लंदन में राखी सावंत ने कर ली शादी या फिर कोई नया ड्रामा? जानें क्या हैं सच

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2019

राखी सावंत अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो पोस्ट करके नाम कमाने वाले दीपक कलाल से शादी करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में आई थी। भगवान का शुक्र है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया वरना दो ड्रामेबाज अगर मिल जाते तो न जाने क्या ही होता। राखी ने एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी झंड़ा लपेट रखा था। जिसके बाद उन्होंने सफाई दी थी कि ये तस्वीर उनकी फिल्म की है जिसमें वह पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही है। राखी के अंदर कुछ हो न हो लेकिन उनके अंदर नोटंकी करने का पूरा टेलेंट है, वह हर तरह की नोटंकी कर सकती हैं। 

खैर खबरें आ रही हैं कि राखी मैडम ने सच में शादी कर ली है। राखी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने मेंहदी और सिंदूर लगा रखा है। वो किसी होटल के कमरे में बैठी पोज दे रही हैं। पहले तो तस्वीरों को देखकर लगा ये राखी की कोई नोटंकी है लेकिन बाद में राखी ने वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत की और इन तस्वीरों का सच बताते हुए ये बात कबूल कर ली की उन्होंने शादी कर ली है। राखी ने बताया कि मेरे पति का नाम रितेश है और वह यूके के हैं.शादी करके वह वापस जा चुके हैं। मेरा वीजा आने को है और उसके बाद मैं भी उनके पास चली जाऊंगी। मैं इंडिया में जो भी काम मिलेगा, उसे करना जारी रखूंगी, यहां आती-जाती रहूंगी। मैंने टीवी शो प्रोड्यूस करना चाहती थी और अब मेरा सपना पूरा होने जा रहा है। इतना बेहतरीन हसबैंड देने के लिए मैं जीसस का धन्यवाद देना चाहती हूं।

इसे भी पढ़ें: Instagram Story: दुल्हन बनीं उर्वशी रौतेला, पैरों के दीवाने हुए अजय देवगन

कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी ने कहा कि रितेश मेरे प्रशंसक थे। वह डेढ़ साल पहले उनसे मिली थी तब से लगातार बातचीत का दौर चलता रहा और अब मैंने उनसे शादी कर ली है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!