Raksha Bandhan Fashion Trend: फेस्टिव सीजन में Angrakha Suit के इन 4 Designs से पाएं Royal Look

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 14, 2026

सावन का महीना व्रत-त्योहारों से भरा है। कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन का फेस्टिवल आने वाला है। इसके लिए आपने अभी से तैयारी शुरु कर दी होगी। इस बार फेस्टिवल में छा जाने के लिए बस अपने वॉर्डरोब में एथनिक आउटफिट्स को जरुर एड करें। यदि महिलाएं कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो आप ट्रेंडी अंगरखा सूट्स जरुर खरीदें। यह आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा। आजकल एलिगेंट डिजाइन के कारण अंगरखा सूट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। चलिए बिना देर किए आपको इन सूट्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप फेस्टिव के दौरान ट्राई कर सकती हैं।

अनारकली कट फ्लेयर्ड अंगरखा सूट

त्योहार के दिन जलवे बिखरने के लिए हर महिला के पास अनारकाली कट अंगरखा पैटर्न सूट जरुर होना चाहिए। वैसे यह दिखने में काफी खूबसूरत होता है। साथ ही पहनने में भी कम्फर्टेबल होता है। कमर के नीचे की ओर फैलती इसकी कलियां चलने के दौरान शानदार फ्लो देता है।

  स्टाइल करने का तरीका- इस तरह के सूट को आप पूजा-पाठ और शादी-ब्याह के मौके पर पहन सकती हैं। वहीं साथ में कोल्हापुरी चप्पल या जूती पहन सकती हैं। लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप जरुर करें।

फ्लोरल प्रिंटेड अंगरखा सूट

फ्लोरल पैटर्न काफी फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है। आजकल फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट्स इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। यदि आपको भी फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद है, तो आप अंगरखा सूट को पहन सकती है। वैसे अंगरखा कुर्ता काफी फ्रेश और फेस्टिव वाइब देता है। 

 स्टाइल करने का तरीका- इस सूट के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं। साथ ही आप न्यूड मेकअप करें, जिससे आपका लुक और भी कमाल बन जाएगा। सूट के साथ आप फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं।

थ्रेड वर्क अंगरखा सूट

यदि आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉर्डन और ट्रेंडी ट्वस्टि देना हैं, तो आप इस तरह का खूबसूरत थ्रेड वर्क अंगरखा सूट डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इस तरह का सूट आप फेस्टिव सीजन पहन सकती है। इसको आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।

स्टाइल करने का तरीका- अंगरखा सूट के साथ आप कुंदन पर्ल नेकलेस सेट पेयर कर सकते हैं। फुटवियर में आप जूती या ब्लॉक हील्स ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही आप मैट मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।

हैवी एम्ब्रॉयडर्ड अंगरखा सूट

फेस्टिव सीजन में तहलका मचाने के लिए आप हैवी एम्ब्रॉयडर्ड अंगरखा सूट को वियर कर सकती हैं। इसे आप तीज या फिर रक्षाबंधन पर पहन सकती हैं। वैसे इस तरह का अंगरखा सूट आपकी पूरी पर्सनालिटी को निखार देगा। इसके साथ ही आप हैवी दुपट्टा पेयर कर सकती हैं।

स्टाइल करने का तरीका- इसके साथ आप चांदबाली इयररिंग्स पहन सकती हैं। लुक को खास बनाने के लिए आप ड्यूई मेकअप कर सकते हैं। फुटवियर में आप मोजरी या एम्ब्रॉयडर्ड फ्लैट्स पहन सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 Public Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई Emraan Hashmi की फिल्म, फैंस को मिला एक खास सरप्राइज

आकाशवाणी के रंगभवन में झलके स्वाधीनता के सारे रंग

एयरपोर्ट के विस्थापित किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री शुरू

Batwara 1947 Public Review: दर्शकों का दिल छूने में नाकाम रही फिल्म, सिनेमा हॉल के अंदर दिखा शांत माहौल