Jackky Bhagnani के Situationship वाले बयान पर Rakul Preet ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया को लगाई फटकार

By एकता | Apr 24, 2026

फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने हाल ही में अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह के साथ रिश्ते को लेकर एक टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अब रकुल ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है और अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: Marriage के बाद भी Situationship वाला प्यार, Jackky Bhagnani ने खोला अपनी शादी का एक गहरा राज

रकुल ने जताई नाराजगी

इस विवाद पर रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए जवाब दिया। उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'आज हम इस बात पर खूब हंसे कि कैसे एक घंटे की बातचीत की सिर्फ एक लाइन को अचानक हेडलाइन बना दिया गया। कॉन्टेक्स्ट और बारीकियां मायने रखती हैं। खबरें सिर्फ क्लिकबेट पाने के लिए नहीं होनी चाहिए। अब समय आ गया है कि मीडिया प्लेटफॉर्म उन कहानियों के लिए थोड़ी और जिम्मेदारी लें, जिन्हें वे लिखते हैं।'

इसे भी पढ़ें: Christmas 2026 पर रिलीज़ होगी Shah Rukh Khan की मेगा-एक्शन फिल्म King, मेकर्स ने टीज़र के साथ मचाया गदर

शादी का सफर

गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 24 फरवरी, 2024 को गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और तब से यह कपल अक्सर चर्चा में रहता है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास