सपा नेता राम गोविंद चौधरी बोले, देश की आत्‍मा को कुचलना चाहते हैं मोदी और योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने नये कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को आर-पार की लड़ाई का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस के बल पर देश को कॉरपोरेट में बदल कर देश की आत्मा को कुचलना चाहते हैं। सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने जिले के बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र के सैदपुरा ग्राम में आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित करते हुए किसान संगठनों से अनुरोध किया, ‘‘31 दिसम्बर तक विवादास्पद तीनों कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल नहीं देने की स्थिति पर किसान संगठन मानेंगे नहीं पर मारेंगे नहीं के नारे के साथ आर पार की लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा, मोदीके इरादे को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देना है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर