Ram Rahim को एक बार फिर मिली 30 दिनों के लिए पैरोल, ढ़ाई साल में 7वीं बार बाहर आएगा

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2023

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे। हत्या और रेप के आरोपी गुरमीत राम रहीम को फिर पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम अब तक कुल 6 बार जेल से बाहर आ चुका है। इस साल 21 जनवरी को भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अब एक बार फिर से सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आएंगे। हत्या और रेप के आरोपी गुरमीत राम रहीम को फिर पैरोल मिल गई है। पैरोल अवधि के दौरान गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रह रहा था।

-24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए यह एक दिन की पैरोल दी थी.

बीमार मां से दूसरी बार मिलने के लिए 21 मई 2021 को 1 दिन की पैरोल। 7 फरवरी 2002 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी।

जून 2022 को राम रहीम को फिर एक महीने की पैरोल दी गई।

अक्टूबर 2012 में राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया।

- 21 जनवरी 2003 को डेरा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिली।

प्रमुख खबरें

9/11 Attacks: Khalid Sheikh Mohammed के खिलाफ मुकदमा 5 जून 2028 से शुरू होगा

Nepal Flash Floods | नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही! 160 की लोगों की मौत और 750 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

Toxic Movie Review | यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक्शन ड्रामा नहीं, रिश्तों और जज्बातों की भी है दास्तान!

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक