राममंदिर की नींव रखी जा चुकी, लेकिन UP में जंगल राज बरकरार: शिवसेना का तंज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

मुंबई। हाथरस की घटना को लेकर शिवसेना ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है, फिर भी उत्तर प्रदेश में जंगल राज बरकरार है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं उस राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की नाकामी को दर्शाती हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी। लेकिन उत्तर प्रदेश में कोई राम राज्य नहीं है। कानून-व्यवस्था की स्थिति के मामले में यूपी में जंगल राज कायम है।’’ 

शिवसेना ने पूछा, ‘‘लेकिन इस सब के बावजूद, न तो दिल्ली में बैठे शासकों और न ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुछ किया। सरकार खुद कहती है कि जब कोई बलात्कार नहीं हुबा था, तो विपक्ष चिल्ला क्यों रहा है। लेकिन अगर महिला का बलात्कार नहीं हुआ था, तो रात में पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार क्यों किया?’’ 

इसे भी पढ़ें: हाथरस मामले में SIT की जांच पूरी, मीडिया को पीड़िता के गांव में जाने की अनुमति: अधिकारी 

पार्टी ने कहा कि  इससे पहले, जब अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा कवच को वापस ले लिया था, तब संसद में उन्होंने इसका रोना रोया था। अब वह खुद मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनके राज्य में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं। सामना में कहा गया कि यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया। उन्होंने कहा, गांधी को कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया गया। एक प्रमुख राजनीतिक दल के नेता का इस तरह से अपमान करना लोकतंत्र का सामूहिक बलात्कार है। शिवसेना ने कहा कि देश पहले इतना बेजान और असहाय कभी नहीं था।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त