राजपथ पर दिखेगी राम मंदिर की झांकी, राफेल का भी दिखेगा दम

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2021

हर साल 26 जनवरी के मौके पर भव्य परेड की तस्वीरों से देश तो अक्सर दो-चार होता है। परेड में अलग-अलग प्रदेशों की कला-संस्कृति की झांकियां दिखती हैं। परेड में भारतीय सेना के सभी कैटगरी की मार्च फास्ट भी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार की 26 जनवरी की परेड और भी खास होने वाली है। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में अयोध्या पर बन रहे राम मंदिर की झांकी भी दिखाई जाएगी। 

यूपी सरकार ने केंद्र सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ने योगी सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। जिसके बाद गणतंत्र दिवस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि उत्तर प्रदेश से राम मंदिर से जुड़ी झांकी पेश की जाएगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के रामलला के नाम जमीन के हक पर हस्ताक्षर के साथ ही अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीपावली के अवसर पर अयोध्या आते हैं तो अलग-अलग झांकियां निकलती है।

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे NSG कमांडो, CRPF की झांकी भी होगी शामिल

राफेल का भी दिखेगा दम

इस बार राजपथ पर वायुसेना के शौर्य की तस्वीर भी दिखाई देगी। परेड में इस बार राफेल विमान के साथ ही स्वदेशी लड़ाकू एयरक्राफ्ट और हेलिकाप्टर भी नजर आएंगे। 

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड