नीट पेपर लीक पर बोले रामदास आठवले, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जरूरत नहीं, दोषियों पर हुई कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 19, 2026

श्रीनगर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। आठवले ने दावा किया कि सरकार ने इस घोटाले में शामिल दोषियों के खिलाफ पहले ही प्रभावी कार्रवाई की है।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाएगी कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति न हो। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें अपना अनशन अब समाप्त कर देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी