26 भाषाओं में अयोध्या की रामलीला से जुड़ेंगे 50 करोड़ दर्शक

By Satya Prakash | Sep 14, 2021

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् राम की जीवन लीला पर आधारित और बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों के अभिनय से सजी अयोध्या की राम लीला इस बार कहीं अधिक दिव्य और भव्य होने जा रही है। आयोजकों का दावा है कि जहां पिछले प्रथम वर्ष में दुनिया के सोलह करोड़ लोगों ने चौदह भाषा के माध्यम से रामलीला का आंनद उठाया था तो इस दूसरे वर्ष प्रयास किया जा रहा है,कि छब्बीस भाषा के माध्यम से विश्व भर के पचास करोड़ दर्शकों तक पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: राममंदिर के अलावा 6 अन्य मंदिरों का भी होगा निर्माण!

अयोध्या की रामलीला में कुंभकरण की भूमिका निभा रहे मशहूर अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि रामलीला के मंचन से दर्शकों को राम के आदर्श उनके त्याग और आज्ञाकारी बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए। वही रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार रामलीला में राहुल भूचर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे,तो वहीं अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता का किरदार निभायेंगी।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में Madurantakam और Dharapuram विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ By-Election

चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची के मुद्दों पर विपक्ष का हल्लाबोल! संसद से निर्वाचन सदन तक निकालेंगे मार्च

Puducherry की Thattanchavady सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 प्रत्याशी मैदान में

Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में