अयोध्या में बोले मनीष सिसौदिया, दिल में राम और बगल में है संविधान

Manish Sisodia said Ram is in the heart and the Constitution is next
सत्य प्रकाश । Sep 14 2021 3:43PM

अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे आप नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि भगवान राम के द्वारा स्थापित रामराज्य की प्रेरणा लेकर ही चलाई जा सकती है कुशल सरकार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भगवान की शरण मे पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि रामलला का दर्शन भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही अरविंद केजरीवाल सरकार चला रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का अवसर मिले, इसके लिये भगवान राम के समक्ष अर्जी भी लगाई है। उन्होंने कहा भगवान राम को दिल में और संविधान को बगल में रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसौदिया को राजू दास ने बताया कालनेमि 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता नहीं जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है, अब यही जनता भाजपा की नीतियों और रीतियों से उठ चुकी है और अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जनता से वादा किया था कि वाह प्रदेश को भ्रष्टाचार व गुंडाराज मुक्त करेंगे, लेकिन लेकिन उनके शासनकाल में गुंडाराज और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के राम के नाम पर भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं क्योंकि भाजपा न आम की है और न ही राम की। 

इसे भी पढ़ें: राममंदिर के अलावा 6 अन्य मंदिरों का भी होगा निर्माण! 

तिरंगा यात्रा से पूर्व प्रेस को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के चुनाव में पूरी तरीके से मैदान में उतरेंगे, जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से कटिबद्ध है और इन्हीं संकल्पों के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जनता आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवान राम के द्वारा स्थापित रामराज्य की प्रेरणा लेकर ही अच्छी और कुशल सरकार चलाई जा सकती है क्योंकि रामराज्य के बिना कोई भी सरकार चलाना आसान बात नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़