राणा कूपर का दावा, प्रियंका गांधी से एमएफ हुसैन पेंटिंग खरीदने के लिए किया गया मजबूर

By निधि अविनाश | Apr 24, 2022

यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए एक बयान में कहा है कि दिवंगत मुरली देवड़ा ने उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से एम एफ हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था। इस राशि से गांधी परिवार ने सोनिया गांधी का न्यूयॉर्क में इलाज कराने के लिए किया था। राणा कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से धनशोधन के मामले में मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में यह बात कही है। आरोप पत्र के मुताबिक, कपूर ने ईडी को बताया कि तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा था कि अगर कपूर एम एप हुसैन की पेटिंग नहीं खरीदते है तो इससे गांधी परिवार से संबंध बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसका साथ ही पद्म सम्मान प्राप्त करने में कठिनाई होगी।

इसे भी पढ़ें: 'शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुझ पर हमला किया, मुझे मारने की कोशिश की'- भाजपा नेता किरीट सोमैया का बड़ा बयान

प्रियंका गांधी वाड्रा से एमएफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के मनाने के लिए मिलिंद देवड़ा कई बार कपूर के घर और ऑफिस आए थे। आरोप पत्र में कहा गया है कि ईडी से कपूर ने कहा है कि मिलिंद ने कपूर को कई बार अलग-अलग नंबर से कॉल किया था। वह पेंटिग खरीदने के लिए बल्किुल तैयार नहीं थे और इस दौरान उन्होंने फोन या मिलना काफी बार टाला था। कपूर ने दावा किया कि इस सौदे को टालने की कई प्रयासों के बावजूद  2010 में मुरली देवड़ा ने उन्हें नई दिल्ली के लोधी एस्टेट बंगले पर मारवाड़ी रात्रि भोज पर मिलने के लिए विवश किया। आरोप पत्र के मुताबिक देवड़ा उस समय पेट्रोलियम मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच