अमित शाह से मिलेंगे राणे, भाजपा ने दिए पार्टी में शामिल करने के संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2017

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे। राणे ने हाल में ही कांग्रेस छोड़ी है। राणे ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच इस सप्ताह की शुरूआत में कांग्रेस छोड़ी थी। मराठा नेता के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘मिलने का स्थान और समय अभी ज्ञात नहीं है लेकिन राणे आज दिल्ली में शाह से मिलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल के पाडवे में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के लिये शाह को आमंत्रित करेंगे।’’

हालांकि, भाजपा ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है कि राणे क्या पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन पार्टी महासचिव और राज्य की प्रभारी सरोज पांडे ने कहा है कि यदि राणे भाजपा में आना चाहते हैं और पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं तो उनका स्वागत है। 

 

इस बीच, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल से जब राणे के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि इस संबंध में फैसला शाह करेंगे क्योंकि राणे पूर्व मुख्यमंत्री हैं। तटीय कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में अपने गढ़ में कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते हुए राणे ने पार्टी पर शिवसेना छोड़कर 12 साल पहले कांग्रेस में शामिल होने के दौरान उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने के वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया था।

 

प्रमुख खबरें

रूसी सबमरीन पर यूक्रेन का बड़ा अटैक, भयंकर गुस्से में पुतिन!

National Herald Case: सोनिया-राहुल समेत कई लोगों को राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान लेने से इनकार

भारत के लिए नेपाल ने पलट दिया पूरा नियम, नोट बैन पर सरकार का बड़ा फैसला

Jordan किंग से मिलकर मोदी ने किया ऐसा ऐलान, झूम उठे 140 करोड़ भारतीय