रणवीर सिंह फिर करेंगे बड़ा धमाका, हाथ लगी ये बड़ी फिल्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

रणवीर सिंह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दिये जा रहे हैं। साल 2018 में पद्मावत और फिर सिंबा बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा चुकी हैं। साथ ही साथ इस साल की शुरुआत में भी उन्होनें फिल्म 'गली बॉय' से सभी का दिल जीत लियया हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह तख्त और 83 जैसी फिल्मों में भी नजर आयेंगे। ऐसे में अब रणवीर सिंह  एक और फिल्म करने जा रहे हैं। खबरो की मानें तो रणवीर सिंह के हाथ एक नयी फिल्म लगी हैं। बताया जा रहा हैं कि रणवीर सिंह राजकुमार सतोंषी की फिल्म में काम करने वाले हैं।

उन्होनें इस फिल्म के लिए हामि भी भर दी हैं। हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी हैं लेकिन कुछ समय पुरानी खबरों की मानें तो राजकुमार संतोषी 'अंदाज अपना अपना' फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इसी कड़ी में कयास लगाये जा रहे हैं कि सुपरहिट फिल्म 'अदांज अपना अपना' में रणवीर सिंह अहम् भूमिका में नजर आयेंगे।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार का ये स्टंट आपके रोंगटे खड़े कर देगा, कमजोर दिल वाले न देखें

बता दें कि खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा हैं कि इस फिल्म में दों एक्ट्रेस होंगी और राजकुमार सतोंषी एक नये चेहरे को इस फिल्म में काम करने का मौका देंगे। राजकुमार सतोंषी एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं, उन्होनें बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब देखना यह मजेदार होगा कि राजकुमार सतोंषी और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती हैं।

प्रमुख खबरें

BJP के लिए Secularism कड़वा शब्द, वह इसे संविधान से हटाने को आतुर: MK Stalin

Actor Gajendra Chauhan ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए, पुलिस की मदद से पैसे वापस मिले

Bangladesh में हिंदू व्यक्ति की पीटकर हत्या करने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

Ukraine के ओडेसा बंदरगाह पर रूसी हमले में आठ लोगों की मौत, 27 घायल