करनाल में टोल प्लाजा के पास चाकू दिखाकर 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

चंडीगढ़। पंजाब की 19 वर्षीय एक युवती ने हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के नजदीक अंडरपास में उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया है। करनाल जिले में मधुबन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर करनाल के सतौंदी गांव के एक फेरीवाले और उसक साथी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता विवाहित है और पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि वह करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास शौचालय गई थी तभी दो लोगों से चाकू दिखाकर उसका अपहरण कर लिया।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प की यात्रा से पहले ताजमहल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महिला ने बताया कि वह रविवार रात अपने पति के साथ पानीपत से लौट रही थी और एक रिश्तेदार से मिलने के लिए टोल प्लाजा पर बस से उतरी थी। घटना के समय उसका पति वहीं एक दुकान पर चाय पी रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रमुख आरोपी ने सड़क किनारे कुटेल अंडरपास के पास उससे कथित तौर पर बलात्कार किया और दूसरे आरोपी ने गुनाह को अंजाम देने में उसकी मदद की।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में पकड़े गये चीनी जहाज में मिला मिसाइल लॉन्च करने का सामान, सुरक्षा बल सतर्क

मधुबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला किसी तरह अपने पति के पास पुहंची और दम्पती ने मधुबन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सिंह ने बताया कि प्रमुख आरोपी को सोमवार को और उसके साथी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

प्रमुख खबरें

Punjab: अमृतसर सतर्कता ब्यूरो के एसएसपी कदाचार के आरोप में निलंबित

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court