Bigg Boss 13: रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का विवाद खत्म! पूल में किया रोमांटिक डांस

By रेनू तिवारी | Nov 25, 2019

बिग बॉस ऐसा घर है जहां रिश्ते बनते हैं और बिगड़ते भी हैं। इस घर ने लोगों को दोस्त भी बनाया और ऐसा दुश्मन भी, जो आज तक घर से बाहर भी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते। बिग बॉस में  दो कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो घर में नहीं बल्कि बाहर से ही दुश्मन बनकर आये हैं। टीवी स्टार रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का विवाद घर के बाहर से था। कलर्स के एक शो में दोनों को कास्ट किया गया था लेकिन रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सेट पर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद शो को बंद कर दिया गया था। 

बिग बॉस के घर में भी अभी तक दोनों को झगड़ा करते हुए देखा गया है। दोनों कभी एक दूसरे से नोर्मल बात नहीं करते। अब कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला पूल में रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच झगड़े के बाद एक अलग ही केमिस्ट्री नजर आ रही है। रश्मि और सिद्धार्थ साथ में डांस कर रहे हैं।

आप भी देखें वीडियो-

दरअसल बिग बॉस 13 के सोमवार के एपिसोड में बिग बॉस शहनाज गिल को एक टास्ट देंगे जिसमें उन्हें डायरेक्टर बनाया जाएगा और एक क्लिप दिखाई जाएगी। इस क्लिप में दिखाए गये डांस को रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला को हूबहू करना होगा। इसी टास्क की कुछ झलक प्रोमो के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है। इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ और रश्मि बेडरुम से लेकर पूल तक रोमांस करते नजर आएंगे। दोनों की केमिस्ट्री घर के सभी सदस्य को पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें: IFFI इंवेट में प्रकाश झा ने फिल्मों को लेकर दिया यह बड़ा बयान

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया