सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर रश्मि देसाई की पलटी जुबान, प्यार में बोल डाली ऐसी बातें

By रेनू तिवारी | Jun 12, 2020

टीवी स्टार रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के अपसी समीकरण ने हमेशा ही खबर बनाई है। जब से उन्होंने टीवी के मशहूर शो दिल से दिल तक में देखा गया था  तब से ही उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री  फैंस को काफी पसंद आयी थी। शो की शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त थे, और उनके डेटिंग की अफवाहों ने भी लोगों को चौका दिया था। हालांकि, विभिन्न कारणों से नाराजगी सामने आई और हमने बिग बॉस 13 में जो देखा वह एक रोलरकोस्टर की सवारी थी। एक सौहार्दपूर्ण शुरुआत के बाद, चीजें  लगातार बिग बॉस में गड़बड़ा गईं। सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने  एक दूसरे को बिग बॉस में खूब गालिया दी। रश्मि और सिद्धार्थ की शो के इतिहास में हुई लड़ाई को कौन भूल पाएगा। उनके पूर्व प्रेमी, अरहान खान भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ झगड़े में पड़ गए थे।

इसे भी पढ़ें: अमेजन प्राइम पर गुलाबो-सिताबो का प्रिमियर, रिलीज के बाद सामने आया अमिताभ बच्चन का बयान

रश्मि ने कथित तौर पर कहा, "सिद्धार्थ और मैं एक-दूसरे के दर्द को समझते थे। हम बातचीत नहीं कर सकते थे, लेकिन हमने एक-दूसरे की परवाह की।" रश्मि देसाई ने उनके झगड़े और इसकी विशेष प्रकृति के बारे में एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब वह घर के अंदर उससे लड़ती थी, तो कोई भी उसके बीच आने की हिम्मत नहीं करता था। और अगर कोई बीच में आया, तो वह अलग हो जाएगा।

रश्मि के इस बयान से उनके फैंस काफी खुश हैं। हैशटैग #SidRa ट्रेंड कर रहा हैं। सिडरा के फैंस को रश्मि के बयान से बहुत खुशी मिली, जिन्होंने कल रात को ट्रेंड करना शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए