राजस्थान: अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की चूहे ने कुतरी आंख, राज्यवर्धन राठौड़ बोले- कांग्रेस शासन ही बेशर्म

By अंकित सिंह | May 18, 2022

देश की सरकारी अस्पतालों की स्थिति कैसी है, इसका पोल समय-समय पर खुलता रहता है। एक बार फिर से राजस्थान के सरकारी अस्पतालों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। दरअसल, जिस शहर में देशभर के बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं, उसी शहर के अस्पतालों की ऐसी हालत कहीं ना कहीं चिंता की बात है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के कोटा में स्थित महाराव भीमसिंह चिकित्सालय की। दरअसल, अस्पताल में लकवा से ग्रस्त 30 साल की महिला भर्ती थी। लेकिन अस्पताल में चूहों का आतंक इतना था कि महिला को एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूहों ने महिला के आंख की पलक काट दिए। इस घटना से महिला के पति के साथ-साथ उसका पूरा परिवार परेशान है। अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं', गहलोत बोले- उनकी नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं

दूसरी ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में MBS अस्पताल का दौरा किया। इसी अस्पताल से एक महिला मरीज़ की आंख की पलकों को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि आज पूरे ICU वार्ड का दौरा किया। इतने बड़े अस्पताल में ऐसी घटना बेहद पीड़ादायक है। कोटा से सांसद बिरला ने कहा कि ICU जैसे वार्ड में ऐसी घटना का घटना चिंता का विषय है। अस्पताल के अंदर स्वच्छता होनी चाहिए। मैंने अभी भी देखा कि यहां गंदगी का अंबार है। मैंने मंत्री जी को कहा है कि वे खुद यहां आकर एक बार देखें और यहां की स्वच्छता की कमियों को सुधारें।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।