अंतिम सफर पर निकले Ratan Tata, देश ने खोया अनमोल रत्न, अंतिम दर्शन करने आएंगे कई दिग्गज

By रितिका कमठान | Oct 10, 2024

टाटा संस के मानद चेयरमैन रहे रत्न टाटा का नौ अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रत्न टाटा ने अंतिम सांस ली है। उनका उम्र संबंधी कई बीमारियों का इलाज इस अस्पताल में चल रहा था। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर रात को ही उनके घर ले जाया गया है। अब गुरुवार को रतन टाटा अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े है। 

अब होंगे अंतिम दर्शन 

रत्न टाटा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में तैयारी की गई है। उनका पार्थिव शरीर हॉल में रखा गया है जहां कई दिग्गजों से लेकर आम जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

 

बेहद खास रहा अंदाज

रत्न टाटा ने सफलता की तमाम ऊंचाइयों को छुआ। उनके काम करने का अंदाज भी बेहद निराला था। टाटा ने अपनी ही कंपनी में कर्मचारी बनकर काम किया। इसके अलावा उन्होंने अपने कारोबार से होने वाली आमदनी का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान की जिससे देश के सबसे बड़े दानवीरों की सूची में उनका नाम है।

बता दें कि रतन टाटा का पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके घर ले जाया गया था। यहां उनके परिवार के सदस्य अस्पताल से निकल चुके है। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा। बता दें कि इसी जगह पर साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया था।

 

मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान

रतन टाटा के निधन पर मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया है। यहां पुलिस की ओर से सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया गया है।

महाराष्ट्र में राजकीय शोक

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राजकीय शोक के कारण सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज को आधा झुकाया जाएगा। सरकार ने स्कूल कॉलेजों समेत सभी जगह 10 अक्टूबर को होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Amarnath Yatra: Sharika Bhawani Temple पहुंची Chhari Mubarak, महंत दीपेंद्र गिरी ने की विशेष पूजा

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार