पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए राशन डिपुओं पर राशन वितरण पर 20 फरवरी तक रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

होशियारपुर ।  जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात ने जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। श्रीमती रियात ने कहा कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्राप्त शिकायतों से यह चिंता जताई जा रही थी कि कुछ राजनीतिक नेता सरकारी राशन के वितरण के दौरान मौजूद होकर चुनाव का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। जिसके कारण चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिले के सभी डिपो पर राशन वितरण तत्काल बंद कर दिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन डिपो को निर्देशित करते हुए कि 20 फरवरी तक राशन वितरण न करें।

उन्होंने जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से भी कहा कि इस दौरान पूरी सतर्कता बरतें, ताकि कोई भी राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश न कर सके। उन्होने कहा कि 21 फरवरी से पुनः राशन वितरण किया जा सकेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श चुनाव संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट