रविशंकर प्रसाद का दावा, महाराष्ट्र का झारखंड चुनाव पर नहीं होगा कोई प्रभाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं और हरियाणा के चुनाव परिणामों का झारखंड के विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और यहां भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और स्थिर सरकार बनेगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह दावा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यहां भाजपा का ‘जनसंकल्प पत्र’ जारी करते हुए किया। प्रसाद ने एक सवाल पर कहा, ‘‘सेवा करने पर जनता आशीर्वाद देती है। इसका परिणाम मिलता है। हाल में लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा तथा महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम देखकर इसका आप स्वयं अनुमान भी लगा सकते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मैदान में 260 उम्मीदवार

यह पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा के चुनाव परिणाम और महाराष्ट्र में राजनीतिक घटना का झारखंड के चुनावों पर भी प्रभाव पड़ सकता है, रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘झारखंड में ऐसी कोई उम्मीद नहीं है। पूर्ण बहुमत की और स्थाई, प्रामाणिक हमारी विजय होगी।’’  उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में हम सरकार में हैं। दुष्यंतजी ने स्पष्ट कहा है कि वह कांग्रेसवाद और उसकी नीतियों में विश्वास नहीं करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है और यहां भाजपा को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम स्थिर सरकार का गठन करेंगे।’’  उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक महाराष्ट्र की बात है, महाराष्ट्र में हमारी युति (गठबंधन) को पूर्ण बहुमत था। जो यह सरकार बनी है, मैंडेट (जनादेश) को चुराया गया है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में शिवसेना ने भाजपा की पीठ पर सवार होकर चुनाव जीता है।’’ प्रसाद ने भाजपा के मंत्री रहे और अब बागी होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सरयू राय के बारे में किसी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। 

प्रमुख खबरें

PBKS vs CSK: पंजाब के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स

क्या है संविधान के आर्टिकल 361 की कहानी? गंभीर से गंभी आरोपों में भी राज्यपाल को मिली है इम्यूनिटी

Bigg Boss 7 फेम Sofia Hayat का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, फिर जो हुआ उस पर आप यकीन नहीं करेंगे आप

Uttar Pradesh: यादव लैंड में अखिलेश की असली परीक्षा, जानिए तीसरे चरण की 10 सीटों का समीकरण