रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में भी भारत का पलड़ा भारी, टीम की नजरें श्रृंखला जीतने पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

सिडनी। पहले मैच में शानदार जीत के बाद हरफनमौला रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में भी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का पलड़ा भारी रहेगाऔर विराट कोहली की टीम की नजरें श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी। टेस्ट श्रृंखला से पहले टी20 श्रृंखला जीतने से भारतीय टीम का मनोबल बढेगा। कैनबरा में तीसरा वनडे और पहला टी20 जीतने के बाद अब भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लौटी है जहां उसे आस्ट्रेलिया ने पहले दो वनडे में हराकर श्रृंखला जीती थी। पहले टी20 में जडेजा को सिर में चोट लगने के बाद ‘कनकशन’ विकल्प के तौर पर आये युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये। भारत को निचले क्रम पर जडेजा की आक्रामक बल्लेबाजी की कमी खलेगी लेकिन इस प्रदर्शन के बाद टीम का आत्मविश्वास बुलंद है। जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा-

इसके बाद भारत की रनगति धीमी हो गई थी। संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या का काम आखिरी छह ओवर का फायदा उठाना है लेकिन सैमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावित नहीं कर सके हैं। आस्ट्रेलिया ने अनुभवी टेस्ट विशेषज्ञ नाथन लियोन को टी20 टीम में शामिल किया है। अब देखना है कि क्या वह टीम में मिशेल स्वेपसन की जगह ले पाते हैं। स्वेपसन ने कोहली का विकेट लिया लेकिन दोनों ओवरों में शॉर्ट गेंदबाजी की। टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन , शारदुल ठाकुर। आस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारे, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट , एडम जाम्पा। मैच का समय : दोपहर 1 . 40 से।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा