आरबीआई ने अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम जोड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की अपनी ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम जोड़े और इनकी कुल संख्या 95 हो गई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि चेतावनी सूची में उन इकाइयों के नाम शामिल हैं जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत विदेशी मुद्रा में लेनदेन करने के लिए अधिकृत नहीं हैं और जो विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (ईटीपी) संचालित करने के लिए भी अधिकृत नहीं हैं।

सूची में शामिल किए गए नए नाम इस प्रकार हैं: स्टारनेट एफएक्स, कैपप्लेस, मिररॉक्स, फ्यूजन मार्केट्स, ट्राइव, एनएक्सजी मार्केट्स और नॉर्ड एफएक्स। आरबीआई ने आगे कहा कि सूची में उन संस्थाओं, मंचों, वेबसाइट के नाम भी शामिल हैं, जो अनधिकृत इकाइयों या ईटीपी को बढ़ावा दे रही हैं। केंद्रीय बैंक ने आगे कहा,‘‘यह सूची संपूर्ण नहीं है। इस सूची में शामिल न होने वाली किसी संस्था को आरबीआई द्वारा अधिकृत नहीं माना जाना चाहिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi Nursery Admission: कल खत्म होगा लाखों पेरेंट्स का इंतजार, जारी होगी 2nd Merit List

America की Immigration Politics में नया विवाद, Brandon Gill ने पूछा- Dallas है या Pakistan?

Sanjay Raut का Salman Khan और RSS पर बड़ा हमला, पूछा- भाईजान सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए?

Kanhaiyalal Murder Case 2022 | Ashok Gehlot का भाजपा पर बड़ा हमला, न्याय में देरी और आरोपियों के संबंधों पर उठाए सवाल