कौन है अतानु चक्रवर्ती, जिसे RBI ने नियुक्त किया HDFC Bank का अंशकालिक चेयरमैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शुक्रवार को कहा कि रिजर्व बैंक ने अतानु चक्रवर्ती को बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी।चक्रवर्ती वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं। एचडीएफसी बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 अप्रैल 2021 को भेजे अपने एक संदेश के जरिये अतानु चक्रवर्ती को बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी ... उनकी नियुक्ति 5 मई 2021 अथवा उनके कार्यभार संभालने के दिन से, जो भी बाद में होगा, तब से तीन साल के लिये होगी। बैंक ने कहा है कि आने वाले समय में बैंक के निदेशक मंडल की एक बैठक बुलाई जायेगी जिसमें अतानु चक्रवर्ती को बैंक का अंशकालिक चेयरमैन और अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति पर विचार किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार