कार्ड से लेन-देन होगा और भी सुरक्षित, भारतीय रिजर्व बैंक ने शुरू किया टोकन व्यवस्था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को भुगतान प्रणाली की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के इरादे से टोकन व्यवस्था के दायरे में लैपटॉप, डेस्कटॉप, हाथ घड़ी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित उत्पादों आदि को शामिल किया। टोकन व्यवस्था (टोकनाइजेशन) का मकसद भुगतान प्रणाली की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है। इस व्यवस्था के तहत वास्तविक कार्ड ब्योरा के बजाए अनूठा वैकल्पिक कोड ब्योरा सृजित होता है, जिसे टोकन कहा जाता है। यह कार्ड, टोकन अनुरोधकर्ता तथा चिन्हित उपकरणों के मेल वाला टोकन होता है।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का