संगीत के वैज्ञानिक कहे जाने वाले आरडी बर्मन अपने आखिरी दिनों में हो गये थे बेरोजगार

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2022

संगीत वैज्ञानिक और बॉलीवुड संगीत के बादशाह कहे जाने वाले राहुल देव बर्मन उर्फ आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। महान संगीतकार आज (27 जून 2022) अपना 83वां जन्मदिन मना रहे होते यदि वह जीवित होते। महान संगीत निर्देशक सचिन देव बर्मन के बेटे आरडी बर्मन को प्यार से पंचम दा कहा जाता था। दम मारो दम से लेकर चुरा लिया है तुमने जो दिल को तक, जैसे संगीत से लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाले संगीतकार ने हिंदी फिल्म उद्योग को कई अविस्मरणीय यादें दीं। हालांकि सिनेमा में सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्वों में से एक होने के बावजूद, आरडी अपने अंतिम वर्षों में लगभग बेरोजगार हो गये थे। बॉलीवुड संगीत में क्रांति लाने वाले पंचम दा को उन्हीं के उद्योग ने आखिरी वक्त में त्याग दिया था। 

इसे भी पढ़ें: डायरेक्टर्स के पीछे खड़े होकर शूटिंग देखा करते थे यश जौहर, धर्मा प्रोडक्शन बनाकर बॉलीवुड को दी सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में

लेखक खगेश देव बर्मन से उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि "जब मेरे पिता सचिन देव बर्मन बीमार थे तब उनके साथ रहने वाले एकमात्र देव आनंद थे- उन्होंने मेरे पिता से चिंता न करने के लिए कहा, कि वह फिल्म में देरी करेंगे। आज एक संगीत निर्देशक के लिए ऐसा कोई भी कभी नहीं करेगा। पाँच महीने बाद, जब मेरे पिता ठीक हो गए, तो हमने फिल्म गाइड के लिए पांच धुनें दी थी जिसमें से चार देव साहब को पंसद आई थी। 

आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था, उन्हें बचपन से ही संगीत का बहुत बड़ा शौक था और उन्होंने अपने पिता से प्रशिक्षण लिया, जो एक संगीतकार भी थे। उन्होंने अपना करियर नौ साल की उम्र में फिल्म फंटूश (1956) से शुरू किया था उन्होंने इस फिल्म में पहला गाना तैयार किया था। बाद में उनके कई गाने मशहूर हुए जैसे कि 'सर जो तेरा चक्रे' (प्यासा), 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' (आराधना), और 'कोरा कागज था ये मन मेरा' (आराधना) सहित कई सुपरहिट गीतों से वह सिनेमा में मशहूर हो गये। वह हारमोनिका और कई अन्य वाद्ययंत्र बजाना भी जानते थे। उन्होंने फिल्म 'सोलवा साल' के गाने 'है अपना दिल तो आवारा' के लिए माउथ ऑर्गन बजाया था।

इसे भी पढ़ें: सुरों के बादशाह 'मेहदी हसन' की गायकी का हर कोई था दीवाना

अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में, उन्होंने भूत बंगला (1965) और प्यार का मौसम (1969) जैसी फिल्मों में भी अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई। आरडी बर्मन को उनके उपनाम, पंचम से भी जाना जाता था, और उनके अधिकांश उद्योग मित्रों द्वारा इसी नाम से लोकप्रिय रूप से संबोधित किया जाता था।

- रेनू तिवारी

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा