भोपाल में हुआ पंचायतो का नए सिरे से परिसीमन, जिले में बढ़ी 35 पंचायतें

By सुयश भट्ट | Feb 23, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए सिरे से पंचायतों का परिसीमन किया जा रहा है। भोपाल में भी ग्राम पंचायतों का परिसीमन हुआ है।भोपाल में 35 नई पंचायतों का गठन किया गया है। अब जिले में पंचायतों की संख्या 187 से बढ़कर 222 हो गई है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में शुरू हुई पहली म्यूजिक लाइब्रेरी, 20 से ज्यादा वाद्ययंत्र है मौजूद 

वहीं बैरसिया में 110 पंचायत थी जिसमें 16 नई पंचायतें शामिल हुई हैं जिसके बाद कुल संख्या 116 हो गई है। नई पंचायतों के गठन के बाद अब जिले में पंचायतों की संख्या 187 से बढ़कर 222 हो गई हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले तत्कालीन कमलनाथ की कांग्रेस सरकार में 13 नई पंचायतों का गठन किया गया था लेकिन बाद में बीजेपी सरकार आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि फिर से पंचायतों का परिसीमन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद, कांग्रेस ने किया कटाक्ष 

जानकारी के मुताबिक फंदा ब्लॉक में पडरिया सांकल, डोब, पिपलियाबाज खां, छावनी पठार, पाटनिया, समसगढ़, महाबडिया, छापरी, बरखेड़ी हज्जाम,  बीनापुर, बिनशनखेड़ी, मुबारकपुर, गुराडिया, झागरियाखुर्द, पिपलिया रानी, अरेड़ी, मेंडोरा, खुरचनी और शाहपुरा पंचायतों का गठन हुआ है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी