मई 2022 मासिक राशिफल: सोने की तरह चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल

By प्रिया मिश्रा | May 31, 2022

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मई 2022 का महीना बेहद अहम माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 29 अप्रैल 2022 को शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। वहीं 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, कुछ भाग्यशाली राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सभी राशियों के लिए मई 2022 कैसा रहेगा - 

इसे भी पढ़ें: भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम ब्राह्मणों के कुल गुरु हैं

मेष

मई का महीना मेष जाति वालों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका अटका हुआ काम जल्दी पूरा होगा और नए मुनाफ़े की भी संभावना है। हालाँकि, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी की तलाश वालों के लिए यह समय खास हो सकता है। इस दौरान कानूनी मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। जीवन का आनंद लेने का यह सही समय है। 


वृषभ

मई का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा होगा। राजनीतिक सफलता के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप धार्मिक कार्यों में योगदान देंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।


मिथुन 

यह महीना व्यापारी जातकों के लिए उतार-चढ़ाव वाला होगा। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यस्थल में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। हालाँकि, पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस माह आय के कई स्रोत होंगे। खर्चे होंगे लेकिन आमदनी अच्छी रहेगी। कार्य में भी लाभ होगा। अविवाहित लोगों को इस महीने शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। बिजली के उपकरणों से सावधान रहें।


कर्क 

कर्क राशि वालों के लिए मई का महीना खुशियों भरा रहेगा। इस माह आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। धन के नए रास्ते खुलेंगे। इस समय करियर में उन्नति के साथ-साथ पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। अतः उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।


सिंह 

मई के महीने में सिंह राशि के जातकों के लिए एक नए मार्ग की शुरुआत होगी। आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपको भौतिक लाभ मिलेगा और व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त करें। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। आप विलासिता पर पैसा खर्च करेंगे। उच्च पदस्थ मित्रों और परिचितों से अच्छा सहयोग मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर मिलता है मनचाहा फल, इस दिन जो भी कार्य शुरू करेंगे वह सफल ही होगा

कन्या 

मई के महीने में कन्या राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस महीने अधिकारी अपने कर्मचारियों से संतुष्ट रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे। इस राशि के छात्र इस महीने अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देंगे।


तुला 

मई में तुला राशि में वालों को नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खास दोस्तों की मदद से कुछ नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आपके जीवनसाथी का व्यवसाय भी अच्छा रहेगा। इस महीने आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। घर में अनुकूल माहौल रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।


वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना मिलाजुला फल देने वाला है। नौकरी पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और कार्य में प्रगति होगी। संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी। हालाँकि, परिवार में अलगाव हो सकता है, खासकर भाई-बहनों के साथ। आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन माता और पत्नी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। छात्रों के लिए यह महीना शानदार है।


धनु

मई का महीना धनु राशि वालों के लिए धन की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। आप इस समय घर और जमीन खरीदने में सफल हो सकते हैं। इस क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस महीने अच्छा पैसा कमा सकेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा।


मकर

मकर राशि वालों के लिए मई का महीना भ्रमित करने वाला हो सकता है। नौकरी पर असर कम होने के साथ-साथ व्यापार में सफलता मिलने में कठिनाई होने की भी संभावना है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार के अलावा किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास और विशेष ध्यान मिलेगा।


कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए मई का महीना अच्छा रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक परेशानी की संभावना है। भाई के घर में आर्थिक संकट रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। निर्णय लेने से पहले आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक रूप से यह महीना बहुत अच्छा नहीं है क्योंकि आप अधिक खर्च कर सकते हैं।


मीन

मई में मीन राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय किसी संस्था से मान-सम्मान मिलने की संभावना है। कार्यस्थल में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे आत्मचिंतन का अवसर मिलेगा।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज