आंदोलन में नहीं है असली किसान, वहां केवल शराब पीने वाले और नोट लेने वाले हैं: भानु प्रताप सिंह

By अंकित सिंह | Sep 18, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीनों से आंदोलन जारी है। किसान नेताओं की मांग इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है जबकि सरकार पूरी तरह से इसे मना कर रही है। किसान नेता और सरकार के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। सरकार और किसानों के बीच तकरार की स्थिति लगातार जारी है। इन सबके बीच किसान नेताओं ने अब सरकार को घेरने की तैयारी भी कर ली है। चुनावी राज्यों में किसान नेता लगातार रैली कर रहे हैं। किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत बड़ा नाम बन कर उभरे हैं। इन सब के बीच भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत पर जबरदस्त हमला किया है। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत पर हमला करते हुए कहा कि वह (राकेश टिकैत) बिना ठगे कोई काम नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि किसान आंदोलन कांग्रेस की फंडिंग से चल रहा है। वहां काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और शराब की बोतल मिल रही है। असली किसान आंदोलन में नहीं है, वहां केवल शराब पीने वाले और नोट लेने वाले हैं। इससे पहले भी भानु प्रताप सिंह कई बार राकेश टिकैत पर जबरदस्त हमला कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत दिल्ली बॉर्डर पर आतंकवाद फैला रहे हैं। उनके अंदर ईमानदारी नहीं रही, वे 100% बेईमान है। नए कृषि क़ानून बने रहने दो इसमें कोई दिक़्क़त नहीं है। हमारी मांग है कि किसान आयोग का गठन हो। 

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता