Realty company ब्रिगेड चालू वित्त वर्ष में 10 आवासीय परियोजनाएं पेश करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2023

नयी दिल्ली, चार जून रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज चालू वित्त वर्ष में बेंगलुरु और चेन्नई में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की निर्माण लागत से 10 आवासीय परियोजनाएं पेश करेगी। कंपनी की की प्रबंध निदेशक पवित्रा शंकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी आवासीय संपत्तियों की बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए तैयार है। शंकर ने पीटीआई-से बातचीत में कहा कंपनी देश के आवास बाजार को लेकर आशान्वित है। उन्होंने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष 2023-24 में घरों की बिक्री में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रही है। पवित्रा ने कहा, “कुल मिलाकर, आ‍वास और आतिथ्य क्षेत्र में अच्छे कारोबार के कारण पिछला वित्त वर्ष बहुत अच्छा रहा। खुदरा क्षेत्र भी अच्छा रहा और कार्यालय क्षेत्र स्थिर रहा।”

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?