Govt Teaching Jobs 2025: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर की निकली बंपर भर्तियां, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

By अनन्या मिश्रा | Aug 12, 2025

सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान में स्कूल लेक्चरर की 3000 से अधिक वैकेंसी निकली है। बता दें कि इस भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन निकाली है। वहीं फॉर्म 14 अगस्त 2025 से भरे जाएंगे। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 12 सितंबर 2025 है। ऐसे में आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

पद की डिटेल्स

प्रध्यापक एंव कोच स्कूल शिक्षा भर्ती 2025 - 3225

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा भी नियमों के अनुसार होना चाहिए। न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2026 को 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

एप्लीकेशन फीस- सामान्य/ओबीसी वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये और ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस 400 रुपये देना होगा। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग 400 रुपये एप्लिकेशन फीस लगेगी।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट

सैलरी- लेवल 12

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले होमपेज पर Apply Online के सेक्शन में जाएं।

फिर न्यू रजिस्ट्रेशन पर जातक मांगी गई डिटेल्स भरें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।

अब इसी वेबसाइट पर दोबारा लॉग इन करें।

फिर मांगी गई सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फॉर्म का फाइनल प्रीव्यू देखकर आवेदन शुल्क सबमिट कर दें।

भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: 8.27 लाख परिवारों को DBT से मिले 579.23 करोड़ रुपये, CM ने जारी की राहत राशि

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर