लाल किला मेरा है! बहादुर शाह जफर की पौत्र वधू ने ठोका दावा, कोर्ट ने कहा- 150 साल बाद याद आई

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2024

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर-द्वितीय के परपोते की विधवा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कानूनी उत्तराधिकारी होने के नाते लाल किले पर कब्जा करने की मांग की थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभू बाखरू और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एचसी एकल न्यायाधीश के दिसंबर 2021 के फैसले के खिलाफ सुल्ताना बेगम की अपील को खारिज कर दिया, यह देखते हुए कि चुनौती ढाई साल से अधिक की देरी के बाद दायर की गई थी, जो माफ नहीं किया जा सका।

इसे भी पढ़ें: अब मस्जिदों पर दावा नहीं कर पाएंगे हिंदू? जानिए किन-किन मामलों पर पड़ेगा फर्क, क्या मोदी सरकार उठाएंगी कोई बड़ा कदम

वकील विवेक मोरे के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया है कि 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेजों ने परिवार को उनकी संपत्ति से वंचित कर दिया था, जिसके बाद सम्राट को देश से निर्वासित कर दिया गया था और लाल किले का कब्जा जबरदस्ती छीन लिया गया था। इसमें दावा किया गया कि बेगम लाल किले की मालिक थीं क्योंकि उन्हें यह विरासत उनके पूर्वज बहादुर शाह जफर-द्वितीय से मिली थी, जिनकी 11 नवंबर 1862 को 82 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी और भारत सरकार संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रही थी।

प्रमुख खबरें

Karnataka में RSS बनाम Congress की जंग हुई तेज, DK Shivakumar Govt के नए Bill से मच गया सियासी तूफान

Relief for Samay Raina: होनहार युवाओं को सुधार का मौका... सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन की FIR रद्द की

चीनी समान पर भारत से भिड़ा अमेरिका, ट्रंप के सलाहकार अब कौन सी रिपोर्ट लेकर आ गए?

राष्ट्रपति पेजेशकियान आ रहे भारत, US सैनिकों को पीटने के बाद अब ईरान ने लिया चौंकाने वाला फैसला