NCC Rally में 'Operation Sindoor' का जिक्र, PM Modi बोले- आज लड़ाई Cloud और Code पर भी होती है

By अंकित सिंह | Jan 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के कारियाप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। एनसीसी पीएम रैली के साथ ही माहभर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का समापन हुआ, जिसमें देशभर से 2,406 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें 898 महिला कैडेट भी शामिल थीं। मोदी ने इस दौरान कहा कि NCC एक ऐसा संगठन है, एक ऐसा आंदोलन है, जो भारत की युवा-शक्ति को आत्मविश्वासी बनाता है, अनुशासित बनाता है, संवेशनशील बनाता है औऱ राष्ट्र के प्रति संमर्पित नागरिक बनाता है। इस बार भी यहां बहुत बड़ी संख्या में गर्ल्स कैडेट्स आई हैं। मैं उनका विशेष रुप से अभिनंदन करता हूं। 

प्रधानमंत्री ने याद किया कि मैंने लाल किले से कहा था- यही समय है, सही समय है। हमारे देश के युवाओं के लिए आज का ये समय सबसे ज्यादा अवसरों का समय है। सरकार का प्रयास है कि इस कालखंड का अधिक से अधिक लाभ हमारे युवाओं को मिले। आज पूरी दुनिया युवा भारत के युवाओं की तरफ बहुत भरोसे से देख रही है और दुनिया के इस भरोसे का कारण है- स्किल और संस्कार। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ जिस समझौते पर सहमति बनी है... दुनिया उसकी, सभी सौदों की जननी के रूप में प्रशंसा कर रही है। दुनिया के लिए एक गेम-चेंजर डील बताई जा रही है। यह एफटीए आपके लिए प्रेरणा देने की आजादी है।

मोदी ने कहा कि आज देश जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, वो युवा-शक्ति के सामने हर रुकावट को दूर कर रहा है। और देश के सामने बढ़ते ये अवसर, एनसीसी से जुडे़ आप सभी युवाओं में ये संस्कार, ये अनुशासन... आपके लिए तो जैसे ये सोने पर सुहागा है। आपने यहां ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार झांकी निकाली है। आपके इन प्रयासों की मैं खासतौर पर सराहना करूंगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के सामर्थ्य को, हमारी सेना के शौर्य को एक बार फिर से स्थापित किया है। ऑपरेशन सिंदूर ने हमें ये दिखाया कि हमारे स्वदेशी हथियार कितने एडवांस और हाइटेक हैं। आज कल के आधुनिक युग में युवा कौशल की भूमिका काफी बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: परम्परा और प्रगति की झलक के साथ शुरू हुआ संसद का बजट सत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लड़ाई कई मोर्चों पर लड़ी जाती है। आज की लड़ाई कोड में भी होती है, cloud में भी होती है। जो देश तकनीक में पीछे हैं... वह अर्थव्यवस्था में ही नहीं, सुरक्षा में भी कमजोर होते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ सिर्फ आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं है। एक नागरिक के रूप में हमारा आचरण कैसा हो, ये भी विकसित भारत का महत्वपूर्ण पहलू है। एक नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्य को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देनी है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी