श्रीलंका में तंगहाली से भारत पर मंडराया शरणार्थी संकट, तमिलनाडु में ले रहे आसरा, संख्या में भारी वृद्धि का अनुमान

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2022

श्रीलंका में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था के कारण लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीलंका के लोगों के निशाने पर वहां की सरकार है। लोग राष्ट्रपति से इस्तीफा मांग रहे हैं। जिसके लिए विपक्षी पार्टी की अगुवाई में आंदोलन तेज हो रहा है। राष्ट्रपति भवन के बाहर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। जिन्हें काबू करने के लिए वहां की सेना को लगाना पड़ा है। लेकिन श्रीलंका के आर्थिक संकट की लहर अब भारतीय तटों पर महसूस की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक मंदी से जूझ रहे श्रीलंका के वित्त मंत्री ने PM मोदी से की मुलाकात, कठिन समय में सहायता के लिए दिया धन्यवाद

श्रीलंका को 1948 में आजादी मिलने के बाद से ये अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक संकट है। जनता के गुस्से की वजह भी ये है। ईंधन की इतनी कमी है कि गैस के लिए ऑटो रिक्शाओं की कई किलोमीटर लंबी लाइनें हैं। केरोशीन की भी किल्लत है और लोग इसके लिए घंटों कड़ी धूप में लाइन में खड़े रहने को तैयार हैं। बिजली की भारी कमी है इसलिए लोग छोटे सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं। आम लोगों की परेशानी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि जरूरत की चीजों के दाम अभी से तीन गुणा तक बढ़ गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला