शरणार्थियों को कांग्रेस सरकारों की तुष्टिकरण की नीति के कारण नागरिकता अधिकार नहीं दिए गए: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2024

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों की अगुवाई वाली पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश में बड़ी संख्या में शरणार्थियों को नागरिकता अधिकार नहीं दिए गए। गुजरात में 188 हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र देने के बाद अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लाखों शरणार्थियों को उनके अधिकार तथा न्याय देने के लिए है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों की पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की नीति के कारण शरण के लिए देश में आए लोगों को उनका अधिकार और न्याय नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में विभाजन के वक्त 27 प्रतिशत हिंदू थे लेकिन आज वे महज नौ फीसदी हैं क्योंकि उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया गया।

प्रमुख खबरें

अतिरिक्त औद्योगिक उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए India और 13 देश एकजुट

India-Kazakhstan के बीच अहम बैठक, भविष्योन्मुखी साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Dhananjaya de Silva ने छोड़ी Sri Lanka Test Team की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे

INDIA Alliance को जहां रोका जाएगा वहां होगा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी Congress