डेविस कप कप्तानी को लेकर भूपति ने कहा- अभी भी कप्तान हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

नयी दिल्ली। महेश भूपति ने बुधवार को कहा कि वह अभी भी भारत की डेविस कप टीम के कप्तान हैं और पाकिस्तान के खिलाफ तटस्थ स्थान पर होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिये उपलब्ध हैं। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने भूपति की जगह रोहित राजपाल को गैर खिलाड़ी कप्तान चुना है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने डेविस कप मुकाबला इस्लामाबाद की जगह तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला किया। 

भूपति और रोहन बोपन्ना समेत छह खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान दौरे से नाम वापिस ले लिया था। भूपति ने कहा कि एआईटीए ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान जाने में असमर्थता जताने के कारण उन्हें गैर खिलाड़ी कप्तान पद से हटाकर राजपाल को नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले मचा बवाल, कप्तान बदलने पर रोहन बोपन्ना का AITA पर फूटा गुस्सा

भूपति ने कहा कि मुझे मिस्टर चटर्जी का सोमवार को फोन आया जिन्होंने कहा कि रोहित को मेरी जगह कप्तान बनाया जा रहा है क्योंकि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहता हालांकि मुझे पाकिस्तान से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन नहीं जाना चाहता। उन्होंने लिखा कि सोमवार के बाद से या आईटीएफ के फैसले के बाद से एआईटीए ने मुझसे संपर्क नहीं किया। लिहाजा मैं उपलब्ध हूं क्योंकि मेरा मानना है कि मैं अभी भी कप्तान हूं। बतौर गैर खिलाड़ी कप्तान भूपति का कार्यकाल दिसंबर 2018 में खत्म हो गया था और उन्हें इस साल फरवरी में कोलकाता में इटली के खिलाफ मैच तक कार्यकाल में विस्तार दिया गया था।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प