1,000 रुपये प्रति माह देने वाली योजना के लिए जल्द शुरू होगा पंजीकरण, दिल्ली CM Kejriwal ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महिलाओं का आशीर्वाद मांगते हुए मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें 1,000 रुपये प्रति माह देने वाली योजना के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। 

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए एक लंबे पोस्ट में कहा कि कल से उन्हें दिल्ली की माताओं और बहनों के ढेरों फोन आ रहे हैं और वे पूछ रहीं हैं कि महिला सम्मान योजना में कैसे पंजीकरण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस योजना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि वह जो भी कुछ कर पा रहे हैं, वह सभी माताओं और बहनों के आशीर्वाद का नतीजा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘...मेरे विरोधियों ने तो मुझे कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन आपका आशीर्वाद उनके सभी षडयंत्रों को असफल कर रहा है।’’ ‘आप’ दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के तहत सात में से चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के प्रत्यक्ष संदर्भ में केजरीवाल ने कहा कि वह महिलाओं और उनके परिवारों के लिए जो भी अच्छा काम करना चाहते हैं, ‘‘ये (भाजपा) लोग उपराज्यपाल और केंद्र सरकार के जरिए मुझे रोकते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने वाली ठोस योजना तैयार कर रही है कांग्रेस: Rahul Gandhi

केजरीवाल ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगले महीने चुनाव हैं। इस चुनाव में आप सब मुझे आशीर्वाद दें, अपने घर के सभी लोगों से भी कहें। इस चुनाव में मेरे हाथ मजबूत करें, ताकि आपका भाई और बेटा आपकी खूब सेवा कर सके और आपके परिवार का खयाल कर सके।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है