रेहाना और ख़लीफ़ा के गुरु दिग्विजय सिंह जिन्ना बनना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Feb 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के ट्विट पर का पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि रेहाना और ख़लीफ़ा के गुरु दिग्विजय सिंह जिन्ना बनना चाहते हैं, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण लाखों कार सेवकों के बलिदान से हो रहा है ।

इसे भी पढ़ें: नर्मदा परिक्रमा के दौरान शिवराज सरकार के मंत्री बोले, पहले मैं किसान हूँ, बाद में राजनेता

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने पेट्रोल के दाम और किसान आंदोलन को लेकर कहा था कि- बिल्कुल सही कहा। यही मानसिकता से, भाजपा व मोदी-शाह भगवान राम व हिंदुत्व को आगे कर जनता को ठग रहे हैं। ना जाने भाजपा को समर्थन देने वालों को और मोदी के अंध भक्तों को कब समझ में आएगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार