मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना पर जताया दुःख

Madhya Pradesh BJP President Vishnudutt Sharma
दिनेश शुक्ल । Feb 8 2021 10:34AM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि ग्लेशियर टूटने से कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना से बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने मृतकों की आत्मिक शांति की कामना करते हुए कहा है

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने चमोली में हुए हादसे में लोगों के हताहत होने पर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। पार्टी नेताओं ने पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 

इसे भी पढ़ें: नर्मदा परिक्रमा के दौरान शिवराज सरकार के मंत्री बोले, पहले मैं किसान हूँ, बाद में राजनेता

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि ग्लेशियर टूटने से कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना से बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने मृतकों की आत्मिक शांति की कामना करते हुए कहा है कि परमपिता परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ईश्वर उनके परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़