Impress Your Crush: आपने भी कर दी अगर ये हरकतें तो क्रश पास आने की बजाय दूर भाग जाएगी

By एकता | Nov 27, 2022

दिल का हाल सिर्फ और सिर्फ दिल ही जानता है। यह कब, कहाँ, किस पर आ जाए, कहना मुश्किल है। सभी लोगों का दिल किसी न किसी पर अटका हुआ है, जिसे वह अपना बनाना चाहते हैं, लेकिन क्रश के सामने आते ही उनमें अपने दिल का हाल बयां करने की हिम्मत ही नहीं बचती है। कई बार लोग क्रश को देखते ही बेचैन हो जाते हैं और उनके सामने कुछ ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है। अगर आप अपने क्रश को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो कुछ हरकतें या गलतियां हैं जो आपको उनके सामने करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: जॉइंट फैमिली की वजह से नहीं कर पा रहे हैं इंटिमेसी को खुलकर एंजॉय? आजमाएं ये शानदार टिप्स

खुद तारीफ करने से बचें- हर किसी को अपनी तारीफ करना और सुनना पसंद होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने क्रश के सामने भी ऐसा करने लगें। अगर आप अपने क्रश के सामने ऐसा करते हैं तो उन्हें लगेगा कि आप अहंकारी हैं, इसलिए उनके सामने संतुलित व्यवहार करने कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: महिलाएं अपने पार्टनर के हुनर की जरूर करें तारीफ, इंटिमेट सेशन में भर जाएगा मजा

डेट के बारे में बिलकुल न सोचें- हमें पता है, आप अपने क्रश को जल्दी से जल्दी डेट लेकर जाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने की भूल से भी गलती न करें। पहली कुछ मुलाकातों में अगर अपने अपने क्रश को डेट पर लेकर जाने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि वह आपसे दूर जाने की कोशिश करें। इसलिए पहले उन्हें अच्छे से जान लें फिर धीरे-धीरे बातों को आगे बढ़ाएं।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सफाईकर्मी Satender Kumar गिरफ्तार

Delhi Police ने क्रिप्टो और ऑनलाइन कार्य के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी पकड़े

Captain Smit Machhar बचपन से ही शांत और सुलझे थे, विमान हादसे को टालने वाले पायलट के दोस्त ने बताया

CJI को लिखी चिट्ठी पर जस्टिस संजीव शर्मा का पलटवार, संदीप मेहता के आरोप बेबुनियाद