Relationship Advice: रिश्तें में आई दूरियों को कम करने में मदद करेंगी ये टिप्स, आज ही आजमाकर देखें

By एकता | Nov 04, 2022

'रिश्ते में आना आसान होता है, लेकिन उन्हें निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है', ये पुरानी कहावत है, जिसे लगभग हर किसी व्यक्ति ने सुना होगा। रिश्ते में रहने वाले लोगों ने इस कहावत को अनुभव भी किया होगा। रिश्ते में उतार-चढाव आते रहते हैं। कई कपल साथ में मिलकर इन उतार-चढाव का सामना करते हैं, वहीं कुछ इन परेशानियों में उलझ जाते हैं। कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि एक ही छत के नीचे रहने के बावजूद दो लोग अजनबी हो जाते हैं। इसके बाद लोगों के दिमाग में अलग होने के ख्याल आने लगते हैं। लोगों को ऐसे ख्यालों के साथ आगे बढ़ने से पहले रिश्ते को एक मौका देना चाहिए। आज हम कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको रिश्तों में आ रही परेशानियों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: शादीशुदा पुरुष के साथ चल रहा है अफेयर? इन संकेतों से पहचानें रिश्ता सीरियस है या टाइमपास

आराम से बात करें- लड़ाई-झगड़ों में अक्सर लोग एक-दूसरे से बुरी तरह बातें करने लगते हैं, जिसकी वजह से चीजें बिगड़ जाती है। इसलिए जरुरी है कि पार्टनर से बात करते समय अपने लहजे में नरमी लेकर आएं। कई बार आराम से और अच्छे बात करने से भी लड़ाई-झगडे सुलझ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: इन खूबियों वाली महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं पुरुष, देखते ही बना लेते हैं अपना जीवनसाथी

गलती की है तो मान लीजिये- कोई भी परफेक्ट नहीं होता है, इसलिए सभी से गलतियां हो ही जाती है। अगर आपने लड़ाई-झगडे में अपने पार्टनर को बुरा भला कह दिया है तो अपनी गलती मान लें और पार्टनर से मांफी मांग लें। अगर आपने कोई गलती नहीं भी की है तो पार्टनर से मांफी मांग लें और फिर उनके शांत हो जाने के बाद मामले पर आराम से बात करें।

प्रमुख खबरें

flydubai विमान में कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह पायलट का मकसद अब भी स्पष्ट नहीं

Congress पंजाब में बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष, Sachin Pilot की रिपोर्ट के बाद Warring की छुट्टी तय

Omar Abdullah सरकार को बिना बताए दो अफसरों ने सीधे Speaker को लिख दी चिट्ठी, J&K Assembly में मचा घमासान

Vanakkam Poorvottar: अगर भारत सरकार मदद नहीं करती तो China से सहायता मांगेंगे, Manipur में Naga Group के बयान ने मचाई बड़ी हलचल