Relationship Tips: शादी से पहले शारीरिक रिश्ते बनाने के हैं कई फायदे, इसके नुकसान भी जान लीजिये

Sex Before Marriage
Prabhasakshi
एकता । Nov 4 2022 4:32PM

पहले के समय में लोग शादी से पहले सेक्स करने को गलत मानते थे। लेकिन आज की नई पीढ़ी की सोच इस धारणा को लेकर काफी बदल गयी है। मौजूदा समय में लोग अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहकर पति-पत्नी जैसे रिश्ते निभा रहे हैं। लोगों और रिश्तों को जोड़कर रखने के लिए फिजिकल इंटिमेसी बेहद जरुरी है।

पहले के समय में लोग शादी से पहले सेक्स करने को गलत मानते थे। लेकिन आज की नई पीढ़ी की सोच इस धारणा को लेकर काफी बदल गयी है। मौजूदा समय में लोग अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहकर पति-पत्नी जैसे रिश्ते निभा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सभी शादी से पहले सेक्स को सही मानते हैं, बस पहले की तुलना में लोगों की सोच में थोड़ा बदलाव हो गया है। लोगों और रिश्तों को जोड़कर रखने के लिए फिजिकल इंटिमेसी बेहद जरुरी है। एक तरफ जहाँ शादी से पहले संबंध बनाने के अपने फायदे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी है। इन फायदों और नुकसानों के बारे में हम बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: शादीशुदा पुरुष के साथ चल रहा है अफेयर? इन संकेतों से पहचानें रिश्ता सीरियस है या टाइमपास

शादी से पहले सेक्स करने के फायदे

- शादी के बाद अक्सर कपल को एक-दूसरे से फिजिकल तौर पर जुड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उनका रिश्ता मुश्किलों में पड़ जाता है। वहीं, शादी के पहले जो कपल फिजिकल रिश्ते में होते हैं उन्हें ये दिक्कतें नहीं होती हैं। दरअसल, शादी से पहले शारीरिक रिश्ते में होने से लोगों को एक दूसरे की फिजिकल कम्पैटिबिलिटी के बारे में पता चल जाता है। ये चीज रिश्तों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है।

- हर किसी का अपना प्लेजर पॉइंट और सेक्स फैंटसी होती हैं, जो वह अपने पार्टनर के साथ पूरा करना चाहते हैं। ऐसे में शादी से पहले सेक्स करने से कपल को एक-दूसरे की इन शारीरिक जरूरतों को समझने में मदद मिलती है। इससे लोगों को पता चल जाता है कि वह अपने पार्टनर की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं या नहीं और इस हिसाब से उनके पास रिश्ते में रहने या न रहने का विकल्प होता है।

- शादी से पहले इंटिमेट रिलेशनशिप में आने से कपल को एक-दूसरे की पसंद-नापसंद का पता चलता है। इसके अलावा शारीरिक रिश्ते में रहने से लोगों को बॉडी इनस्कियोरिटी, हाइजीन जैसी चिंताओं दूर करने में भी मदद मिलती है। इन चिंताओं की वजह से अक्सर कपल शादी के बाद इंटिमेसी को खुलकर इंजॉय नहीं कर पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर को देते है 'लव बाइट' तो हो जाएं सावधान, जानलेवा साबित हो सकता है प्यार करने का ये तरीका

शादी से पहले सेक्स करने के नुकसान

- शादी से पहले शारीरिक रिश्तों में रहने वाले लोगों को अक्सर डिच किए जाने का डर सताता रहता है। आपको बहुत से ऐसे उदाहरण देखने को मिल जाएंगे, जहाँ लोग शादी करने का वादा कर के शारीरिक रिश्ता बनाते हैं और बाद में डिच कर देते हैं। कई बार तो चीजें और भी बुरी हो जाती हैं। इसलिए आज भी लोगों को शादी से पहले इंटिमेट रिश्तों में रहने के लिए मना किया जाता है।

- बिना प्रोटेक्शन सेक्स करने से अनचाही प्रेगनेंसी होने का खतरा रहता है और शादी से पहले ऐसी स्थिति हो जाए तो लड़की मुश्किलों में फंस जाती है।

- फिजिकल रिलेशनशिप में रहने के बाद लोगों को एक-दूसरे की आदत हो जाती है, जो ब्रेकअप के बाद परेशानी का सबब बन सकती है। शारीरिक रिश्ते में रहने बाद लोगों को ब्रेकअप होने के बाद मूव ऑन करने में मुश्किलें होती है। लड़कियों में मामले में ये सब और ज्यादा पेचीदा हो जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़