Relationship Advice: एक्स को करवाना चाहते हैं ब्रेकअप का पछतावा? ये ट्रिक्स करेंगी मदद

By एकता | Sep 30, 2022

क्या आपका और अपने पार्टनर का ब्रेकअप हो गया है? ब्रेकअप के बाद आप उन्हें आपको खोने का अहसास दिलाना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आज का हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। ब्रेकअप किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। कुछ लोग बड़ी आसानी से ब्रेकअप से उभर जाते हैं, वहीं कुछ महीनों तक इसका शोक मनाते रहते हैं। लेकिन इनमें कई लोग ऐसे भी मौजूद होते हैं, जो अपने एक्स को यह अहसास दिलाना चाहते हैं कि उन्होंने एक बेहतरीन पार्टनर खो दिया है। ऐसा करने के लिए कई लोग दूसरे रिलेशनशिप में आकर अपने एक्स को जलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो कई ऐसी मनोवैज्ञानिक तरकीबें हैं, जिनकी मदद से आप अपने एक्स को आपको खोने का पछतावा करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: ज्यादा ख्याल रखने के चक्कर में चिपकू गर्लफ्रेंड तो नहीं बनती जा रहीं आप, इन आदतों से पहचानें

- आपके पार्टनर ने आपके साथ किसी वजह से ब्रेकअप किया होगा। अगर ब्रेकअप आपकी किसी आदत की वजह से हुआ है, तो इसे सुधार कर आप अपने एक्स को जला सकते हैं। ब्रेकअप के बाद खुद को पहले से बेहतर बनाकर आप अपने एक्स को आपको खोने का पछतावा करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पचास के बाद रुक जाता है यौन जीवन? इससे जुड़ी हर वो बात जो आपको पता होनी चाहिए

- ब्रेकअप होने के बाद अगर आप अपने एक्स को आपको खोने की गलती का अहसास करवाना चाहते हैं तो उन्हें ये विश्वास दिलाएं कि आप मूव ऑन कर चुके हैं। इसके लिए आप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनसे जुड़ी या ब्रेकअप से जुड़ी कोई पोस्ट शेयर न करें। इतना ही नहीं अपने कॉमन दोस्तों के साथ भी एक्स की बात करने से बचने की कोशिश करें।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं