परिजन ने गिरफ्तार पीएफआई कार्यकर्ता को इलाज के लिए एम्स स्थानांतरित करने का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के गांव जा रहे तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार पीएफआई के कथित कार्यकर्ता अतिकुर रहमान के ससुर ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसे इलाज के लिए एम्स स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।

रहमान के वकील मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने पत्र को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘अतिकुर रहमान बचपन से ही हृदय की धमनियों की बीमारी से ग्रस्त हैं और 22 सितंबर को मथुरा जेल से लखनऊ स्थित धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) विशेष अदालत ले जाते वक्त उन्हें हृदय और श्वास की गंभीर समस्या हुई।

इसे भी पढ़ें: दरांग हिंसा के पीछे पीएफआई का हाथ होने का असम का दावा, केंद्र से प्रतिबंध लगाने की मांग

उन्होंने कहा कि रहमान को सबसे पहले खंडारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा गया, जहां से उन्हें आगरा जिला अस्पताल और बाद में आगरा के एसएन चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज करने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) या लखनऊ के एसजीपीजीआई स्थानांतरित करने की सलाह दी।

गौरतलब है कि पिछले साल पांच अक्टूबर को दिल्ली में कार्यरत केरल के पत्रकार सिद्दिकी कप्पन और रहमान सहित तीन अन्य लोगों को मथुरा पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वे हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित लड़की के गांव जा रहे थे जिसकी मौत दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी।


प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक