अब रिलायंस भी करेगा कोरोना की जांच, दो घंटे में मिलेगा रिजल्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

नयी दिल्ली। रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी आरटी-पीसीआर किट विकसित की है, जो करीब दो घंटे में कोविड-19 की जांच का परिणाम दे देतीहै। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौजूदा वक्त में आरटी-पीसीआर किट से कोविड-19 की जांच के परिणाम में करीब 24 घंटे का वक्त लग जाता है। यह प्रयोगशाला में वास्तविक समय में किसी विषाणु के डीएनए और आरएनए में नकल करने की जांच करता है और सार्स-कोव-2 में मौजूद न्यूक्लिक अम्ल की पहचान करता है। न्यूक्निक अम्ल हर ज्ञात जीवित वस्तु में पाया जाता है। सूत्र ने कहा कि रिलायंस लाइफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने देश में सार्स-कोव-2 के 100 से ज्यादा जीनोम का विश्लेषण किया और इस आधुनिक आरटी-पीसीआर किट को विकसित किया।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में