Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी, वोडाफोन-आइडिया की संख्या घटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो अपने परिचालन के तीन वर्ष के भीतर ही देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गयी है। कंपनी के उपयोक्ताओं की संख्या 33.13 करोड़ है, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गयी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले सप्ताह जारी पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक उसकी अनुषंगी कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या जून 2019 के आखिर में 33.13 करोड़ है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मुताबिक जियो मई में एयरटेल को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय बाजार में उतरे चीन के जूम मी, काइट्स ब्रांड मोबाइल

वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को सूचित किया कि 30 जून को उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गयी। इससे पहले 31 मार्च को कंपनी ने ग्राहकों की संख्या 33.41 करोड़ होने की सूचना दी थी। उल्लेखनीय है कि वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ उपयोक्ता के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बनकर उभरी थी।

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA