रिलायंस जियो ने 5जी तकनीक के लिए चीनी कंपनियों से हाथ मिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नयी दिल्ली। रिलायंस जियो ने 5जी नेटवर्क समाधान विकसित करने के लिए चीन के दूरसंचार सेवाप्रदाताओं और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि यह समाधान खुले मानकों और अंतरपरिचालन समर्थन पर आधारित होंगे।

इसके लिए प्रमुख दूरसंचार कंपनियों और अन्य वेंडरों ने मिलकर एक मुक्त परीक्षण एवं एकीकरण केंद्र शुरू किया है। इन कंपनियों में चाइना मोबाइल और रिलायंस जियो के साथ चाइना टेलीकॉम, चाइना यूनिकॉम, इंटेल, रेडिसिस, सैमसंग इलैक्ट्रॉनिक्स, एयरस्पैन, बायसैल्स, सरटसनेट, मावेनिर, लेनोवो, रुईजी नेटवर्क, इंस्पर, सिलिंकॉम, विंडरिवर, एरेकॉम और चेंगदु एनटीएस शामिल है।

प्रमुख खबरें

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया

करते रहिए मीटिंग-मीटिंग, इधर हूतियों ने दाग दी बैलेस्टिक मिसाइल

Nirmala Sitharaman ने कहा, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर दूसरे देशों पर निर्भरता घटा रही सरकार